जांच दल ने किया विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला में स्थित विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थानों के निरीक्षण के लिए जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के कुल 23 संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है। इस जांच दल ने 31 जनवरी को विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
बताया गया है कि बीते 27 जनवरी को सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार के पत्रांक 122(12) द्वारा सूचित किया गया था कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर में निजी नर्सिग होम, निजी जांच घर, एक्स-रे, निजी मेडिसिन प्रतिष्ठानों के कर्मी इलाज के लिए आ रहे मरीजों को निजी नर्सिग होम में इलाज कराने, जांच कराने तथा दवा के क्रय के लिए गुमराह कर रहे हैं।
इस प्रकार के आरोपियों के विरूद्ध आम जन को सरकारी सुविधा से वंचित करने एवं सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा पहुंचाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई किया जाना अपेक्षित है। साथ ही इसमें संलिप्त सरकारी कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध भी कार्रवाई किया जाना अपेक्षित है।
इस विभागीय निर्देश के आलोक में सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के आदेशानुसार सारण जिला के हद में स्थित विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थानों के निरीक्षण के लिए जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के कुल 23 संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है। प्रत्येक जांच दल द्वारा उनके साथ सम्बद्ध अस्पताल का प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को निरीक्षण किया जाना है।

इन जिला स्तरीय एवं अनुमंडल स्तरीय पदधिकारियों के जांच दल द्वारा 31 जनवरी को विभिन्न सरकारी चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल को सम्बद्ध अस्पतालों की जांच के क्रम में पाई गई कमियों से संबंधित प्रतिवेदन जांच की तिथि को ही समर्पित करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के लिए अग्रेतर सुधारात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।
![]()













Leave a Reply