प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला के हद में सराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-हाजीपुर नेशनल हाई-वे के पटेढ़ा टोल प्लाजा के अमीप 31 जनवरी को भयानक सड़क दुर्घटना हो गया। सड़क हादसे में एक डॉक्टर दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उक्त घटना में कार में सवार पालतू कुत्ता बाल-बाल बच गया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि 31 जनवरी की सुबह लगभग 4 बजे मुजफ्फरपुर से पटना की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कोडा कार क्रमांक BR01HY/3324 सराय के समीप पटेढ़ा टोल प्लाजा के बगल में खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। कार सवार दो सहयात्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई और ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया।
दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय रहिवासी और सराय थाने की पुलिस पहुंची और बड़ी कठिनाई के बाद दुर्घटना ग्रस्त कार से कार सवार को निकाला गया। दुर्घटना में कार के पीछे बैठे दंपति की मौत हो चुकी थी तथा ड्राइवर भी बुरी तरह घायल था, जिसे कार से निकालने के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
सबसे आश्चर्य जनक यह कि इस हादसे में कार की डीक्की में कुत्ता को एक खरोच तक नहीं आई।मृतकों की पहचान अररिया सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। दोनों पटना के रहने वाले थे और अररिया से अपने घर लौट रहे थे।
सराय थानाध्यक्ष मणि भूषण कुमार के मुताबिक, हादसा सुबह लगभग 4:15 बजे मुजफ्फरपुर-पटना लेन पर हुआ। घना कोहरा इतना था कि दृश्यता लगभग शून्य हो चुकी थी। इसी दौरान सड़क के बाईं ओर खड़े एक कंटेनर में कार पीछे से जा टकराई। टक्कर के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची। कार में फंसे डॉक्टर दंपत्ति और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया।
बताया कि कार चालक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। हादसे में मृत डॉक्टर दंपति के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल हाजीपुर में किया गया और हाजीपुर अस्पताल के चिकित्सकों ने परिसर में मृत डॉक्टर दंपति को श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]()













Leave a Reply