शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने मौन रखकर की शांति की कामना
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित सीसीएल एडेड शिशु विकास विधालय संडे बाजार में 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं शहीद दिवस मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र- छात्राओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पार्पण कर उन्हे नमन किया। वहीं राष्ट्रपिता गांधी के जीवन चरित्र पर विद्यालय के निदेशक राम अयोध्या सिंह सहित कई शिक्षकों ने प्रकाश डाला। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर शांति की कामना की। संचालन वरीय शिक्षक मो.असलम ने की।
मौके पर वरीय शिक्षक नयन कुमार बनर्जी, शैयद सरफराज हुसैन, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार दास, कमलमती गुप्ता, ममता सिन्हा, उमा वर्मन, तनुजा खातुन, नीलम देवी, स्वेता कुमारी, पूजा कुमारी, भावना कुमारी, आरजू जहां, जीनत अफसा सहित कई अन्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply