विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती नव प्राथमिक विद्यालय पालू के प्रबंध समिति को भाकपा बोकारो जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने निष्क्रिय करार किया है।
बताया गया कि गोमिया प्रखंड के हद में अति सुदूरवर्ती धवैया पंचायत के पालू स्थित नव प्राथमिक विद्यालय का भवन हाथियों के आतंक के चपेट में आ गई है। कहा गया है कि उक्त घटना बीते 26 जनवरी की रात की है, किंतु स्कूल प्रबंधन ने घटना की सूचना प्रखंड शिक्षा समिति को नहीं दिया।
भाकपा जिला सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने 30 जनवरी को विद्यालय का भ्रमण कर बताया कि हाथियों ने स्कूल का खिड़की, दरवाजा, चारदिवारी को तोड़ने के साथ-साथ स्कूल के स्टोर में रखें मीड डे मील के चावल का बोरा खींच कर निकाल लिया। महमूद ने बताया कि स्कूल का संरचना पहले से क्षतिग्रस्त तो था ही, अब और अस्त व्यस्त हो गया है। विद्यालय के शौचालय जाने का रास्ता नहीं है और शौचालय झाड़ीयों से भरा है। कहा कि स्कूल का दशा देखकर स्पष्ट होता है कि स्कूल का प्रबंध समिति बिल्कुल निष्क्रिय और लापरवाह है।
प्रखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया को पत्र प्रेषित कर महमूद ने तुरंत निरीक्षण कर प्रबंधन समिति पर कार्रवाई करने एवं विद्यालय भवन को व्यवस्थित कर मुख्य पथ से विद्यालय को जोड़ने का आग्रह किया है।
![]()













Leave a Reply