जांच में जुटी पुलिस, खोजी कुत्ता का लिया गया सहारा
प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर थाना क्षेत्र के करंबा जंगल की झाड़ी में महिला का अध जला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है।
बताया जाता है कि 30 जनवरी को झाड़ी काटने आए रहिवासियों ने सर्वप्रथम जंगल में अधजला शव देखा। इसके बाद इसकी सूचना बगोदर पुलिस को दी गई। बगोदर थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना दी। जिसके बाद बगोदर सरिया एसडीपीओ धनंजय राम घटना स्थल पर पहुंचे और हर पहलू पर जांच किए। शव बरामदगी की घटना को लेकर उच्च स्तरीय जांच को लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची के विशेषज्ञ फिंगरप्रिंट फॉरेनसिक जांच टीम खोजी कुत्ता का सहारा लेकर जांच किया गया।

बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने कहा कि शव की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के चिनो गांव रहिवासी ताहुल अंसारी की पुत्री शाहिना के रूप में की गई है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वही घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
ताहुल अंसारी ने बताया कि वे आज ही मुंबई से उतरे हैं। बताया गया कि पिछले दो दिनों से उनकी पुत्री का फोन स्विच ऑफ बताया जा रहा है। कई बार बात करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन लग ही नहीं रहा था। कहा कि इसके ससुराल वालों ने कुछ भी बताने से इनकार कर रहा था। उन्होंने पुत्री की हत्या की आशंका व्यक्त की है।
![]()













Leave a Reply