एस. पी. सक्सेना/बोकारो। यूनाइटेड मिल्ली फोरम बेरमो यूनिट द्वारा प्रोजेक्ट राहत के तहत 29 जनवरी को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कुरपनिया में कंबल का वितरण किया गया।
फोरम के प्रदेश महासचिव अफजल अनीस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर से प्राप्त 50 कंबलों का वितरण कुरपनिया मिल्लत क्लब के समीप जरूरतमंद रहिवासियों के बीच किया गया।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान यूनाइटेड मिल्ली फोरम के प्रदेश महासचिव अफजल अनीस ने कहा कि फोरम के साथी अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कर वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान करते हैं। इसके बाद चिन्हित जरूरतमंदो को सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर ने इस वर्ष ठंड से बचाव के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों में लगभग 1600 कंबलों का वितरण किया है। कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना है। अनीस ने कहा कि संस्था केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में आपदा के समय राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती है।

यह संस्था केवल कंबल वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीब और बेसहारा को आवास उपलब्ध कराना, बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ना तथा समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी कर रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी संस्था लगातार योगदान दे रही है।
कंबल वितरण कार्यक्रम में खास यह रही कि सीसीएल से अवकाश प्राप्त 100 वर्षीय वयोवृद्ध अबु मोहम्मद के हाथों भी कंबल वितरण कराया गया, जिससे कार्यक्रम भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।
इस अवसर पर सिद्दिक वेलफेयर कमिटी के मो. इकबाल सिद्दिक, मो. दानिश सिद्दिक, मो. अलिमुद्दीन सिद्दिक, शिशु विकास विद्यालय के निदेशक राम अयोध्या सिंह, मदरसा इस्लामिया कमिटी कुरपनिया के अध्यक्ष मो. जलील अंसारी, उपाध्यक्ष मो. बलाल अंसारी, सह सचिव मो. जुबेर अंसारी, डॉ इबरारुल हक, मो. जफर आलम, बैंक प्रबंधक मो. शादाब आलम, समाजसेवी लल्लू खान, यूनाइटेड मिल्ली फोरम के सदस्य राजकुमार साव, परवेज आलम, नसीम अहमद, मनोज कुमार, अनवर अंसारी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फोरम के सदस्यों मो. जावेद अंसारी, वक्कार अनीस, शामी अनीस और मो. राजा अंसारी का सक्रिय योगदान सराहनीय रहा।
![]()













Leave a Reply