Advertisement

पटना में 30 जनवरी से तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम इंद्रधनुष का आयोजन-मनीष

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना में आगामी 30 जनवरी से तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम इंद्रधनुष का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी एवं चर्चित टीवी कलाकार मनीष महीवाल ने 28 जनवरी को दी।

महीवाल ने बताया कि पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश तथा कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम इंद्रधनुष 2026 का आयोजन आगामी 30 जनवरी से एक फरवरी तक होगा। कहा कि उक्त कार्यक्रम राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद रंगशाला में होने जा रहा है, जिसमे हरियाणा, राजस्थान, उड़ीसा, असम, पश्चिम बंगाल तथा बिहार के लोक गीत एवं लोक नृत्यों की प्रस्तुति की जाएगी।

साथ हीं हस्तशिल्प मेला, खान पान मेला, पारंपरिक पहनावा प्रदर्शन, चित्रकला कार्यशाला एवं रंगोली प्रदर्शन आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। महीवाल ने बताया कि इंद्रधनुष के सन्दर्भ में 29 जनवरी को स्थानीय यूथ हॉस्टल, फ्रेजर रोड, पटना में संध्या 4 बजे से प्रेस वार्ता आयोजित किया गया है, जिसमे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *