यहाँ जो अपार प्यार और सहयोग मिला है, मैं उसे कभी नहीं भूलूंगा-मनोज
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के नए विभागाध्यक्ष असैनिक सतीश कुमार सिन्हा ने 28 जनवरी को अपना योगदान दिया। योगदान देने के साथ ही उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया।
इस दौरान क्षेत्र के विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार साह सहित अन्य अधिकारियों ने सिन्हा को शाॅल ओढ़ाकर और बुके देकर स्वागत किया। ज्ञात हो कि इस अवसर पर साह का बीएंडके क्षेत्र मे स्थानांतरण होने पर विदाई दी गयी। नये विभागाध्यक्ष सिंहा ने कहा कि उन्होंने कंपनी के नियम का पालन करते हुए कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

ढ़ोरी क्षेत्र में योगदान देने के साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचय मीटिंग किया। मीटिंग के दौरान सभी को टीम भावना के साथ काम करने की बात कही। पूर्व विभागाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने कहा कि मुझे यहाँ जो अपार प्यार और सहयोग मिला है, मैं उसे कभी नहीं भूलूंगा।
मौके पर परियोजना अभियंता असैनिक रामलखन कुमार, अभियंता सहायक किशुन रॉय, विक्की कुमार, राजी के अलावे संतोष पांडेय, ओएस इनामुल मोमिन, हरप्रीत सिंह, रामेश्वर, रवींद्र समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply