राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल में 28 जनवरी को 69वां वार्षिक खेल – कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत किए गये।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया एवं महाप्रबंधक ए ए कुजूर सहित प्राचार्य ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान के साथ साथ लोकनृत्य की प्रस्तुति की गई। मुख्य अतिथि अरजरिया एवं विशिष्ट अतिथि कुजूर ने विजेता छात्र छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया।
ज्ञात हो कि आयोजित खेल – कूद प्रतियोगिता को कुल चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था। वर्ग ग्यारहवीं बारहवीं का वरीय छात्र एवं छात्राओं का ग्रुप तथा वर्ग नवम एवं दशम का कनिष्ठ छात्र छात्राओं का ग्रुप। वरीय छात्रों के ग्रुप से वर्ग बारहवीं के प्रशांत कुमार गिरि एवं मोहम्मद नजरुल अंसारी संयुक्त चैंपियन रहे। वहीं वरीय छात्राओं के ग्रुप से सुमन कुमारी एवं आलिया परवीन संयुक्त चैंपियन रहीं। कनिष्ठ छात्र वर्ग से अनीश कुमार वर्ग नवम तथा कनिष्ठ छात्राओं के वर्ग में सिमरन कुमारी एवं इच्छा कुमारी वर्ग नवम की चैंपियन रही।
मुख्य अतिथि परियोजना प्रधान अरजरिया ने अपने संबोधन भाषण में संदेश दिया कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी छात्रों के लिए अभिन्न हिस्सा है। कहा कि खेल हमे अनुशासन सिखाता है। स्वागत भाषण प्राचार्य धनंजय कुमार ने दिया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक प्रशांत कुमार ने किया। मंच संचालन खेल प्रभारी रमेश कुमार ने किया।
मौके पर अतिथि स्वरूप प्रबंधक (मानव संसाधन) अंजू बोईपोई, एओ एस के ओझा, प्राचार्य डिग्री कॉलेज जी पी सिंह, बेसिक स्कूल की शिक्षिका मीना देवी, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य आर बी डे, विद्यालय के शिक्षक सुकेश प्रजापति, दिनेश कुमार महतो, एस के झा, बी डी मिश्रा, शोभा पांडेय, छाया कुमारी , ईशा कुमारी, विभा सिन्हा इत्यादि उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply