Advertisement

आंदोलनकारियों से निपटने को ले सीआईएसएफ द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। आंदोलनकारियों के पथराव एवं विरोध प्रदर्शन से निपटने को लेकर सीआईएसएफ द्वारा 28 जनवरी को बोकारो थर्मल प्रशासनिक भवन मुख्य गेट में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य ऐसी आपातकालीन परिस्थिति में औद्योगिक बल की प्रतिक्रिया क्षमता, तत्परता एवं समन्वय कौशल का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल की शुरुआत प्रशासनिक भवन गेट में एक काल्पनिक ग्रामीण प्रदर्शन से की गयी, जिसमें ग्रामिणों द्वारा अपनी बात रखने हेतु प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए प्रबंधक एचआर सुनील कुमार के पास भेजा गया। साथ ही आंदोलनकारियों के साथ वार्ता भी प्रदर्शन के दौरान किया गया।

इस मॉक ड्रिल में सीआईएसएफ सुरक्षा शाखा, फायर विंग, विजिलेंस टीम तथा स्थानीय ग्रामीणों के रूप में सीआईएसएफ जवानों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल कार्यक्रम को देखने भारी संख्या में डीवीसी कर्मचारी एवं ग्रामीण रहिवासी भी उपस्थित थे। सीआईएसएफ बोकारो थर्मल यूनिट के सहायक कमांडेंट दिव्यांश भारद्वाज के निगरानी एवं इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार प्रसून के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें भारी संख्या में सीआईएसएफ के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *