Advertisement

स्मार्ट मीटर का कमाल, बाईक मिस्त्री को आया 77 हजार का बिल, विधुत आपूर्ति बंद

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड में बिजली विभाग की लापरवाही से स्मार्ट मीटर ने कमाल कर दिया है। विभाग द्वारा यहां बाईक (मोटर साइकिल) मिस्त्री को अचानक 77 हजार रुपए का बिल भेज दिया गया। साथ हीं उसका विधुत आपूर्ति बंद कर दी गयी, जिससे उपभोक्ता परेशान हाल है।

बताया जाता है कि उक्त मामला ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र क्रमांक 17 रामदयाल चौक का है, जहां मोटर साइकिल मिस्त्री मो. हसनैन (मो० नं०-7631461332) का है। मोटर साइकिल दुकान में स्मार्ट मीटर उपभोक्ता क्रमांक- 113406441496 लगा है। हसनैन संध्या समय सिर्फ दो बल्व जलाते हैं।

बताया जाता है कि उपभोक्ता मो. हसनैन का बिजली आपूर्ति अचानक 22 जनवरी को बंद हो गया। उन्होंने सौ रूपये से रिचार्ज किया। आपूर्ति शुरू नहीं हुई, उपभोक्ता ने पुनः सौ रूपये से रिचार्ज किया, परन्तु विधुत आपूर्ति बहाल नहीं हुई। उपभोक्ता ने जानकारी प्राप्त कर बैलेंस चेक किया तो हक्का-बक्का रह गया। जब उसका मीटर बिल 38 हजार 5 सौ रूपये बताया गया। उपभोक्ता ने विभाग के स्थानीय बिजली मिस्त्री तथा जेई से संपर्क साधा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला।

बताया जाता है कि बीते 23 जनवरी को बिल बढ़कर 46365 हो गया, वहीं 24 जनवरी को 54134, 25 जनवरी को 58000 हो गया और 26 जनवरी को 77441 हो गया। बिजली बंद है, उपभोक्ता परेशान है लेकिन विधुत अधिकारी मौन हैं। उपभोक्ता के शिकायत पर भाकपा माले के प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में उपभोक्ता से मिलकर उनकी परेशानी को जानने की कोशिश की।

माले नेता सिंह ने कहा कि मीटर पहले से करीब- करीब ठीक चल रहा था। उपभोक्ता के यहां कोई बकाया नहीं था। वे नियमित रिचार्ज कराते थे एवं विधुत आपूर्ति सुचारू रूप से चलता था। कहा कि हसनैन का मीटर अचानक जंप करने लगा। एक दिन में 4-5 हजार रुपए बिल उठने लगा। उपभोक्ता परेशान हैं, विधुत आपूर्ति बंद है लेकिन विभाग चिरनिंद्रा में है। माले नेता ने अविलंब मीटर को ठीक कर बिल सुधार कर विधुत आपूर्ति शुरू करने अन्यथा उपभोक्ता द्वारा भाकपा माले के सहयोग से आंदोलन चलाने की चेतावनी दी गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *