Advertisement

ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर महामृत्युंजय की जाप

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट न्यू मार्केट स्थित ब्रह्मलीन उर्मिला गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र दीपक गुप्ता एवं पति दयाशंकर गुप्ता द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय दिव्य गंगा आरती, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और सवा लाख महामृत्युंजय की जाप की गई।

इस अवसर पर यहां श्रीमद् भागवत कथा तथा वृंदावन के राधा बिहारी शरणजी महाराज द्वारा कथा वाचन किया गया। वहीं बनारस के काशी विश्वनाथ धाम से आए आचार्य रामफलजी एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा गंगा महा दिव्य आरती का आयोजन किया गया।

दिव्य गंगा आरती एवं श्रीमद्भगवत कथा के सप्तम दिन 28 जनवरी को पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो एवं अंचल अधिकारी अशोक राम बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा आरती एवं श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, बनारस से आए मां दीपाजी, वृंदावन से आए प्रिया किशोरीजी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। प्रवचनकर्ता वृंदावन से आए राधा बिहारी शरण महाराज की कथा से संपूर्ण तेनुघाट तथा आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना रहा। उनके श्रीमद्भगवत कथा के दौरान श्रोताओं की अपार भीड़ हो रही है। सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बुजुर्गों ने कथा श्रवण कर किया।

दिव्य प्रवचन का आयोजन कर्ता दीपक गुप्ता एवं दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि उनकी माताजी की 29 जनवरी को पुण्य तिथि है। पिछले वर्ष महा कुंभ जाने के दौरान दुर्घटना घटी और उनका स्वर्गवास हो गया। बहुत ही मुश्किल से उनका भी प्राण बच पाया था। उन्होंने कहा कि परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा हुई, जिस कारण मैं आज जीवित हूं। उसी को लेकर महा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि 29 जनवरी को झारखंड सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता तथा माध निषेद मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी शिरकत करेंगे और उसी दिन महा भंडारा का भी आयोजन किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *