Advertisement

नीट छात्रा से दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में विलम्ब को ले आक्रोश मार्च

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सोनपुर द्वारा पटना के शंभु गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हत्या के विरोध में सारण जिला के हद में सोनपुर नगर में 28 जनवरी को आक्रोश मार्च निकाला गया।

अभाविप के बैनर तले सोनपुर के विभिन्न स्कूलों – कॉलेजों एवं कोचिंग के सैकड़ों छात्र- छात्राओं ने पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय से गज -ग्राह चौक तक हाथों में बहन गायत्री को न्याय दो, बहन गायत्री के हत्यारे को चिन्हित कर बीच सड़क पर फांसी दो, अबला नही तुफान हैं हम भारत की शान है का तख्त लिए आक्रोशित नारो के साथ मार्च निकाला। गज – ग्राह चौक पर मार्च के समापन के पश्चात सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए अभाविप के पूर्व विश्वविद्यालय प्रमुख सह भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रिय प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार ने कहा कि बिहार सरकार को अविलंब हत्यारों को चिन्हित कर जेल भेजना चाहिए एवं स्पीडी ट्रायल के माध्यम से उसको फांसी दिलानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पटना सहित बिहार के सभी हॉस्टलों का गहन जांच होनी चाहिए एवं संचालकों का चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए कठोर नियामानकुल अनुमति प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करनी चाहिए।

अभाविप के प्रान्त सह मंत्री यशवंत कुमार ने कहा कि बिहार की राजधानी पटना में घटित यह घटना समाज को कलंकित करता है। अभिभावक भयभीत हैं और अपने बच्चों को बाहर रखकर पढ़ाने में उन्हें सदैव डर का माहौल बना रहता है। इस भय को दूर करने के लिए प्रशासन को अविलंब उचित कार्रवाई करनी चाहिए। नगर सह मंत्री राजनंदनी कुमारी ने कहा कि हम सभी छात्राएं अपने घरों व् समाज से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न कोचिंग एवं छात्रा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती हैं।

ऐसे में कोई भी छात्रा हॉस्टल में किसी भी पुरुष का आने – जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो विश्वास किसके ऊपर किया जाए। इसलिए दोषियों को अविलंब गिरफ्तारी एवं उसको बचाने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। नगर सह मंत्री निशा कुमारी ने कहा कि एक ओर सरकार बेटी पढाव बेटी बचाव का नारा देती है। वहीं दूसरी तरफ सरकार बेटियों को सुरक्षा देने में असफल हो रही, जिसके कारण सभी छात्राओं के मन में भय का माहौल बना है।

पूर्वोत्तर रेलवे महाविद्यालय के छात्र नेता मुहम्मद नुरैन ने कहा कि अगर सरकार जांच कर बहन गायत्री को न्याय नहीं दिलाएंगी तो हम सभी छात्र पटना की सड़कों पर भी आन्दोलन करेंगे। आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से प्रान्त सोशल मीडिया सह संयोजक वर्षा रानी, कला मंच सह संयोजक दिपक कुमार, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य चंदन कुमार, नगर मंत्री धिरज गुप्ता, साकेत शर्मा, एसएफडी नगर संयोजक रौनक कुमार, नगर कार्यालय मंत्री आर्यन महाराज, पूजा कुमारी, रिंकी कुमारी, निक्की कुमारी, खुशबू कुमारी, शालु कुमारी, रौशनी कुमारी, रोमा, राधा, रीमा कुमारी, चुलबुल कुमारी, राजीव कुमार, श्रवण कुमार, रोहन कुमार के साथ सैकड़ो छात्र – छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *