Advertisement

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित बाल संसद में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

स्कूली बच्चों ने संसद में केंद्रीय मंत्री व् विपक्ष के नेता की निभाई सशक्त भूमिका

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 28 जनवरी को शिक्षा विभाग अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के वार्षिक कार्य योजना के तहत बाल संसद का आयोजन किया गया। जिसमें केपीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगाजल के बच्चों ने भाग लिया।

आयोजित बाल संसद में बच्चों ने पक्ष एवं विपक्ष की भूमिका में अपने अपने किरदार को बखूबी निभाया। इस संबंध में केपीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगाजल की प्रधानाध्यापिका रिंकू कुमारी ने बताया कि पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सोनपुर में आयोजित बाल संसद में विद्यालय के छात्र छात्राएं अध्यक्ष, सचिव के साथ ही प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, रेल मंत्री, वित्त मंत्री, कृषि मंत्री, सांसद एवं विपक्ष के नेता की भूमिका निभाकर अपनी सशक्त प्रतिभा का परिचय दिया। कहा कि बाल संसद में भाग ले रहे बच्चों ने सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की ओर से कई ज्वलंत मुद्दों पर वाद विवाद के दौरान मजबूती के साथ अपनी बातों को रखा।

बाल संसद में इन बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सोनपुर में आयोजित बाल संसद में अध्यक्ष की भूमिका में प्रतिभा प्रकाश, सचिव सृष्टि कुमारी, प्रधानमंत्री साहिबा रहमान, शिक्षा मंत्री शिवानी, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री स्वीटी कुमारी, कृषि मंत्री आयुष कुमार, रेल मंत्री युवराज कुमार, वित्त मंत्री तनु कुमारी, सांसद अमित कुमार एवं विपक्ष के नेता की भूमिका अंजली ने निभाई। बाल संसद को सफल बनाने में केपीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगाजल की प्रधानाध्यापिका रिंकू कुमारी, शिक्षक पवन कुमार साह, कुंदन कुमार, विजय कुमार, सुबोध नारायण सिंह, शिक्षिका सोनी कुमारी, संध्या कुमारी एवं पंचू कुमारी ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *