भागने के क्रम में एक फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश
एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो थर्मल थाना (Bokaro Thermanl Thana) के हद में 3 जुलाई की सुबह लगभग छः बजे ढोरी माता चर्च जारंगडीह (Jarangdih) के मुख्य गेट के पास दो उच्चकों ने डॉली गुप्ता नामक महिला के गले की चेन छीनने में असफल रहा। इस क्रम में नाकाम उचक्को ने भागने के क्रम मे गोली चलाया और दहशत फैलाने की कोशिश किया। हालांकि गोली चलाने की पुष्टि नहीं हो सकी है। महिला की दिलेरी से बिना चेन छीने उच्चके भाग निकले।
जानकारी के अनुसार प्रति दिन की भांति महिला टाटा ब्लॉक अपने आवास से बाहर चर्च मैदान सुबह टहलने निकली थी। वापस लौटने के क्रम में घात लगाकर बाइक सवार दो उचक्को में एक ने मुख्य सड़क से पहले प्रवेश द्वार के पास महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास किया। लेकिन महिला विरोध करते हुये उलझ गयी। महिला के शोर मचाते ही उचक्के बाइक से भाग निकले।

सूचना पाकर बोकारो थर्मल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। महिला ने पुलिस को बताया कि दो युवक ने उसके गले में पहने चेन को छीनने का प्रयास किया पर वे सफल नहीं हो सके।पुलिस गोली चलने की घटना के बावत बताया कि इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
![]()












Leave a Reply