विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में 29 जून को एक्टू के प्रधान कार्यालय परिसर में झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन एक्टू के अध्यक्ष शोभा देवी एवं यूनियन के सचिव सुरेन्द्र यादव द्वारा वस्त्र का वितरण किया गया।
साड़म बाजार में झारखंड भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निबंधित मजदूरों, महिला एवं पुरुषो को शर्ट पैंट एवं साड़ी का वितरण किया गया। इसमें साड़म पश्चिमी, साड़म पूर्वी, होसिर पूर्वी, होसिर पश्चिमी एवं तुलबूल पंचायत के पांच सौ निबंधित मजदूरों को शर्ट पैंट एवं साड़ी का वितरण किया गया। मौके पर नटवर प्रसाद ,कुसुम देवी, सुरेन्द्र रजक ,राजेश रजक अजय राम के अलावा सैकड़ों निबंधित मजदूर उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply