फरियादियों की समस्याओं का समाधान उपायुक्त ने त्वरित कराया
एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो के जिला उपायुक्त मुकेश कुमार के द्वारा 29 जून को अपने कार्यालय कक्ष में जनता मिलन -सह- जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न प्रखंड से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जिसमें पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड एवं शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर फरियादियों ने उपायुक्त के शमक्ष समस्याओं को रखा।
उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं का निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए उक्त समस्या को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। कई फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान उपायुक्त ने स्वयं पदाधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से बातचीत कर किया। उपायुक्त ने फरियादियों से कहा कि किसी प्रकार की समस्या के निष्पादन हेतु आम लोग जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम अथवा समाहरणालय में अपनी समस्या दर्ज करा कर उसका निष्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
![]()












Leave a Reply