Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी ने सील क्रशर से अवैध पत्थर लदा दो ट्रेक्टर किया जब्त

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट/ गोमियां (बोकारो)। ललपनियाँ थाना के हद में चोरगावां स्थित एक सील क्रशर से अवैध पत्थर लगा दो ट्रेक्टर को पकड़कर बेरमो एसडीओ नीतीश कुमार सिंह (Bermo SDO Nitish Kumar Singh) ने ललपनियाँ थाना के हवाले कर दिया। इसकी सुचना जिला खनन विभाग को दे दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 29 जून को एसडीओ सिंह ललपनिया दौरे पर थे। इस क्रम में चोरगावां स्थित पहले से सील क्रशर में ट्रेक्टर की आवाजाही देख एसडीओ सिंह को संदेह हुआ। तात्काल उन्होंने उक्त सील क्रशर में छापामारी कर दिया। छापामारी में पत्थर लदा दो ट्रेक्टर को जब्त कर ललपनियाँ थाना के सुपूर्द कर दिया।

इस संबंध में एसडीओ सिंह ने बताया कि क्रेशर पहले से सील किया गया था। बावजूद इसके क्रशर मालिक पीछे की दिवार तोड़ क्रशर चलाने तथा पत्थर ढुलाई का काम किया करता था। जिसकी सूचना मिलने पर औचक छापामारी कर क्रशर से दो ट्रेक्टर को पकड़ा गया है। मौके पर गोमियां के अंचल निरिक्षक सुरेश वर्णवाल, थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *