Advertisement

वज्रपात से छात्र समेत दो की मौत, दो झुलसे

प्रहरी संवाददाता/ बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना (Bagodar Thana) के हद में 28 जून को हुई आकासीय वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना अटका पूर्वी पंचायत के गांधीटांड़ में हुई जहां वज्रपात से 52 वर्षीय तिलक साव की मौत हो गयी।

वहीं दूसरी घटना मुंडरो पंचायत के घटिया डैम के पास हुई। यहां वज्रपात से मुंडरो (बखरीडीह) निवासी गोविंद महतो के 16 वर्षीय पुत्र कुंजलाल महतो की मौत हो गई। जबकि प्रमोद कुमार एवं प्रकाश कुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि घटिया डैम के पास बारिश से बचने के लिए तीनों युवक एक पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी वहां वज्रपात हो गया। मृतक कुंजलाल महतो मुंडरो उच्च विद्यालय में 10 वीं वर्ग का छात्र था। घटना की सुचना पाकर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह, भाजपा नेता शत्रुधन मंडल समेत कई लोग मृतक के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *