Advertisement

बियाडा के निजी सहायक के निधन पर शोकसभा

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बियाडा कार्यालय में कार्यरत निजी सहायक अवधेश सिंह का 27 जून को आकस्मिक निधन हो गया। स्वर्गीय अवधेश सिंह कैंसर रोग से पीड़ित थे। उक्त जानकारी देते हुए डीपीआरओ कर्मी आशुतोष कुमार ने बताया कि स्वर्गीय अवधेश सिंह बालीडीह बियाडा कार्यालय में निजी सहायक के पद पर कार्यरत थे। वे बियाडा कार्यालय में 04 मई 1987 को स्टोनोग्राफर के पद पर नियुक्त किये गए थे। विभाग द्वारा बेहतर प्रदर्शन के कारण उनका प्रौन्नति के बाद निजी सहायक के पद पर पदस्थापित कर दिया गया था। बियाडा कार्यालय के सभी कर्मियों को दिवंगत अवधेश सिंह की कमी हमेशा रहेगा।

दिवंगत सिंह की आत्मा की शांति के लिए बियाडा कार्यालय सभागार में बियाडा सचिव संदीप कुमार की अगुवाई में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा के अंत में बियाडा में कार्यरत सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय सिंह की आत्मा की शांति के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। शोकसभा में मुख्य रूप से एडीओ सन्नी सिंह सहित कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *