Advertisement

सिवान में वज्रपात से 6 मरे दर्जनों घायल

प्रहरी संवाददाता/ सिवान (बिहार)। गुरूवार को हुई भारी बारिश व वज्रपात की घटना में आधा दर्ज़न लोगों की मौत की सूचना है, वही आधा दर्ज़न लोग घायल हो गए है। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाके डूब गए है, कई क्षेत्रों में चल रहे कार्यों के कारण जलजमाव की स्थिति है। वज्रपात में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग इस वज्रपात से घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हुसेनगंज थाने (Hussainganj Thana) के बड़ऱम गांव के शम्भू राम (35 वर्ष) रशीद चक के सन्नी कुमार (16 वर्ष) पचरुखी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ौली निवासी विपुल कुमार (16 वर्ष) बड़हरिया थाना अंतर्गत सुरवानीय निवासी बाबू राम की 50 वर्षीया पत्नी पार्वती देवी, गुठनी थाने के विस्वार गांव निवासी विशाल कुमार (25 वर्ष) तथा नवतन थाने के खुदरा गावँ में भी एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है।

वहीं बड़हरिया थाने के पार्वती देवी की पुत्री बाबुन्ति कुमारी ,बसंतपुर थानान्तर्गत एक बच्ची सहित अलग अलग जगहों पर इस घटना में आधा दर्जन लोग गभीर रुप से घायल हो गए हैं। आज सुबह से ही भीषण बारिश के कारण पूरा शहर राजेन्द्र पथ, गांधी मैदान मालवीय नगर सहित पूरे शहर में पानी घुस गया है। जिससे आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *