Advertisement

जिले में हो विशेष वाहन जांच अभियान-पुलिस महानिदेशक

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड राज्य में दिन व दिन बढ़ते अपराध को देखते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक एमबी राव ने 13 जून से 15 दिनों के लिए दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान चलाने का आदेश सभी थाना प्रभारी को दिए है। यह जानकारी बालीडीह इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी विनोद कुमार ने दिया। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों से अपील की है कि वह बिना मास्क गाड़ी ना चलाएं। कोरोना वायरस महामारी संक्रमण से बचाव बहुत जरूरी है।

अगर मास्क नहीं है तो गमछा, तौलिया, रुमाल आदि से मुंह और नाक पूरी तरह से ढक लें। उन्होंने बताया कि डीजीपी ने नक्सल अपराध एवं साइबर अपराध करने वाले अपराधियों को अपराध करने से रोकने के लिए एंटी नक्सल अभियान चलाने का आदेश दिए हैं। बालीडीह थाना से सटे भगत सिंह मोड़ पर वाहन जांच के क्रम में मास्क से कोरोना का बचाव होता है एवं अपराधिक घटनाएं एवं नक्सलवाद से लड़ने के लिए चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों की डिक्की तथा कागजातों की पूर्ण जांच की जाती है। इसके लिए सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक विशेष जांच चलेगी। थाने में आये अपराधिक मामले को गंभीरता से जांच किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *