Advertisement

संगठन विरोधी कार्य मे लिप्त थे अजय सिंह-इसराफिल

प्रहरी संवाददाता/ बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ददई गुट के सीसीएल रीजनल अध्यक्ष मो इसराफिल अंसारी उर्फ  बबुनी ने 20 जून को जारंगडीह स्थित राकोमसं कार्यालय में नवनिर्वाचित कथारा क्षेत्रीय सचिव वरूण कुमार सिंह के साथ पत्रकार वार्ता की। यहां उन्होंने कहा कि कथारा क्षेत्र में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ददई गुट तथा राजेंद्र गुट में फेरबदल हुआ है। यह फेरबदल राजनीतिक कारणों से हुआ है। रीजनल अध्यक्ष ने कहा कि अजय कुमार सिंह ददई गुट में रहकर मजदूर विरोधी तथा संगठन विरोधी काम कर रहे थे। इसी कारण उन्हे हटाया गया।

मो.इसराफिल ने कहा कि जहांतक राकोमसं ददई गुट का सवाल है तो हमने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ददई दुबे की सहमति के बाद कथारा क्षेत्र में वरूण कुमार सिंह को निर्विरोध क्षेत्रीय सचिव चुना है। जिनका पूरे क्षेत्र ही नहीं बल्कि रीजनल स्तर पर मजदूरों के बीच अच्छी पकड़ और पहचान है। वरूण कुमार सिंह के राकोमसं ददई गुट में आने से न सिर्फ कथारा क्षेत्र बल्कि संपूर्ण सीसीएल में हमारा मेंबरशिप बढ़ेगा ।
मौके पर राकोमसं ददई गुट के नवनिर्वाचित कथारा क्षेत्रीय सचिव वरूण कुमार सिंह ने कहा कि जहां तक यूनियन में गुटों के बदलाव की बात है तो यह पिछले कई माह पूर्व ही तय हो गया था। जो अब हुआ है वह आश्चर्य की बात नहीं है।

स्व. राजेंद्र बाबू के रहते हीं वे राकोमसं ददई गुट में शामिल हो चुके थे। उन्होंने कहा कि जहां तक मजदूरों के मेंबर शीप का सवाल है तो जारंगडीह कोलियरी परियोजना सहित क्षेत्र के अन्य परियोजनाओं में पहले से कोयला मजदूर उनके साथ है। इसका पुरा फायदा ददई गुट को होगा। इसमें किसी को तनिक भी संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो से चार जुलाई तक कोयला उधोग में कमर्शियल माइनिंग के विरोध में संयुक्त मोर्चा का हड़ताल है। इसमें कोयला मजदूर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।मौके पर मजदूर नेता देवतानंद दुबे आदि युनियन के पदाधिकारीगन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *