Advertisement

गोमियां में चला सघन वाहन जांच अभियान

नेताजी का फोन वे-असर साबित हुआ

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां पुलिस (Gomia Police) तथा बोकारो यातायात पुलिस द्वारा 19 जून को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोमियां मोड़ तथा डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग के समीप चलाये गये वाहन जांच के क्रम में दर्जनों दो पहिया एवं चार पहिया वाहन में हेलमेट, मास्क एवं पेपर की जांच की गयी।

इस क्रम में ग्यारह दो पहिया एवं पाच चार पहिया वाहन मे कागजात नही होने के कारण कुल 9000 रूपये जुर्माना राशी वसूली गयी। जांच के क्रम में वाहन मालिकों द्वारा जांच अधिकारी को नेताजी से बात कराने का कोई असर नही देखा गया। वाहन जांच अभियान में गोमियां थाना के सहायक अवर निरीक्षक अहमद अली खान एवं बोकारो यातायात विभाग के सहायक अवर निरीक्षक परेश टुडु समेत तैनात पुलिस बल की भुमिका सराहनीय रहा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *