Advertisement

नई पहल एक सच्ची कोशिश संस्था द्वारा ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में स्वांग स्थित स्वयंसेवी संस्था नई पहल एक सच्ची कोशिश द्वारा संचालित सुरेन्द्र कोचिंग सेंटर के तत्वावधान में बायोडायवर्सिटी पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 8 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर एक से बढ़कर एक पेन्टिंग बनाया। 8 से 11 आयु वर्ग में पीयूष कुमार प्रथम,माया रंजन जयसवाल द्वितीय, इशा कुमारी तृतीय स्थान पर रही। आयुवर्ग 12 से 14 में अभिषेक कुमार ने प्रथम, नीरज कुमार द्वितीय, रिषि कुमार तृतीय स्थान। आयुवर्ग 15 से 17 में कुमकुम रानी प्रथम, ऋषभ राज द्वितीय तथा नंदनी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्था के अध्यक्ष मुनिलाल यादव ने बच्चों के कुशल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दिया। संस्था के सचिव बिनोद कुमार पासवान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों को बचपन से उनके अंदर छिपे हुनर को निखारती है। पेन्टिंग कला के क्षेत्र में बच्चे बड़े होकर अपना कैरियर बना सकते है। कोचिंग संचालक सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चों के भविष्य को निखारने के लिए संस्था इस तरह के कार्यक्रम का हमेशा संचालन करते रहेगी। संस्था के कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, गुलाब चंद्र प्रजापति, अनूप सिन्हा, विनोद कुमार यादव, राजकुमार, बॉबी राज, धर्मेन्द्र आदि ने बच्चों के कुशल भविष्य की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *