Advertisement

विराट ने DP पर लगाई अनुष्का संग फोटो

साभार/मुंबई। विराट कोहली पूरी तरह फिट हैं और शुक्रवार रात मुंबई इंडियन्स के खिलाफ होने वाले मैच में रॉयल चैजेंसर्ज बेंगलुरू की कप्तानी भी करेंगे। इस बीच विराट और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से जुड़ी एक रोचक खबर आई है।

दोनों का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। वहीं विराट ने एक बार फिर इस पर ठप्पा लगा दिया है। स्टार क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी पर अपनी और अनुष्का की फोटो लगाई है। इसके बाद एक बार फिर दोनों की जबरदस्त चर्चा हो रही है।

मालूम हो, विराट सोशलमीडिया पर सक्रिय रहते हैं। खासतौर पर इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो और फोटो बहुत देखे जाते हैं। विराट ने डीपी पर जो फोटो इस्तेमाल की है, वह गोवा की है, जब दोनों युवराज सिंह की शादी में शामिल हुए थे। बताते हैं कि युवी की शादी में विराट और अनुष्का ने डांस भी किया था।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *