Advertisement

दबंगों ने रोका पानी तो मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। जरिडीह (Jaridih) प्रखंड के हद में बाराडीह टोला बहादुरपुर मुस्लिम मोहल्ला में लगे पानी की टंकी से दबंग अताउल्लाह अंसारी व कुर्बान अंसारी ने पाइप लगाकर अपने घर पानी ले गए। दबंगो द्वारा ग्रामीणों को पानी नहीं लेने से धमकी दी जाती है। पानी से वंचित रख रह रहे ग्रामीण मुख्यमंत्री झारखंड सरकार व प्रखंड विकास पदाधिकारी जरीडीह को पत्र देते दे चुके हैं।

यहाँ पर लगभग 50 परिवारों का घर है। जिसका पीने के पानी के लिए सरकार ने टंकी लगाया। उक्त जल का इस्तेमाल रहिवासी नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वस्थ विभाग चास बोकारो को सौंपकर यथासिघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *