Advertisement

विकासशील इंसान पार्टी की बैठक आयोजित

प्रहरी संवाददाता/ समस्तीपुर (बिहार)। मोरवा विधानसभा अंतर्गत सारंगपुर पूर्वी पंचायत में 14 जून को विकासशील इंसान पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत स्थानीय रहिवासी व् सामाजिक कार्यकर्ता सुदर्शन पटेल को मोरवा उत्तरी मंडल का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि धर्मवीर राय पटेल को जिला सचिव मनोनीत किया।

साथ ही संगठन विस्तार को देखते हुये कुमार रवि रंजन पटेल को सारंगपुर पूर्वी पंचायत पंचायत अध्यक्ष, मुरारी राय पटेल को किसान प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष, सन्नी कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष, मंजा कुमार राय को किसान प्रकोष्ठ का पंचायत अध्यक्ष, रहमत अली को अकलियत प्रकोष्ठ का पंचायत अध्यक्ष, धीरेंद्र राय को पंचायत सचिव एवं दिवाकर राम को दलित प्रकोष्ठ का पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर दूसरे दलों से आने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों को वीआईपी पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी। उक्त जानकारी पार्टी अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *