Advertisement

बिहार का बेटा सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या

पटना में की थी पढ़ाई

प्रहरी संवाददाता/मुजफ्फरपुर(बिहार)। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की। सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था। उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली।

इसके बाद उन्होनें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पूर्णिया जिला का रहने वाले थे। वह पटना के राजीवनगर में रहकर पढ़ाई किया था। सुशांत की शिक्षा राजधानी पटना के सेंट कैरेंस स्कूल में हुई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *