Advertisement

धर्मांतरण रोके सरकार-विहिप

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां बैंक मोड़ स्थित शिशु बाल मंदिर के प्रांगण मे 14 जून को विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रखण्ड अध्यक्ष महेश स्वर्णकार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विहिप के बोकारो जिला मंत्री (ग्रामीण) विनय कुमार ने कहा कि देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है। पूरा देश इस महामारी की चपेट में है।

लॉकडाउन के कारण समाज के हर तबके के लोगो की स्थिति खराब हो चुकी है। केन्द्र सरकार और प्रशासन दीन रात लोगों की सेवा में लगी है। वही इस खराब स्थति का फायदा उठाकर ईसाई मिशनरिया सेवा भाव दिखाकर जरूरत मंदो को अपने सम्मेलन मे बुलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने में लगी है। राज्य की हेमंत सरकार राज्य में हो रहे धर्मांतरण पर कड़ाई से रोक लगाये। मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष दीपक स्वर्णकार, रमेश प्रजापति, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *