Advertisement

विधायक के निर्देश पर प्रखंड उपाध्यक्ष ने बांटे राशनकीट

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो (Dr. Lambodar Mahto) के निर्देश पर बाहर से आये प्रवासी मजदूरो के बीच गोमियां (Gomia) प्रखंड आजसू उपाध्यक्ष विपिन कुमार नायक ने हाई स्कूल गोमिया +2 स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 50 अप्रवासी मजदूरों के बीच राशन कीट का वितरण किया।

14 जून को गोमियां हाई स्कूल क्वारंटीन सेंटर में प्रखंड उपाध्यक्ष नायक द्वारा राशन कीट वितरण में मुख्य रूप से आजसू कार्यकर्ता व् समाजसेवी बिजय महतो, बन्टी जयसवाल, विजय विश्वकर्मा, त्रिपुरारी कुमार, किशोर वर्मन, रविंद्र प्रसाद आदि का सराहनीय सहयोग रहा। जानकारी देते हुए प्रखंड उपाध्यक्ष बिपिन ने बताया कि अप्रवासी मजदूरों के लिए तैयार कीट में चावल, दाल, नमक, सोयाबीन, साबुन तथा मास्क शामिल था।

उन्होंने बताया कि यहां रह रहे अप्रवासी मजदूरों में मुख्य रूप से रमेश करमाली, विजय करमाली, रोशन करमाली, मुन्नू कादर, पिन्टु रवानी, अशोक रवानी, राजेश करमाली, चंदू ठाकुर, दिनेश पासवान, अनिल पासवान, तपेश्वर रविदास, कैलाश रविदास, रोहित रविदास, महेन्द्र रविदास, कार्तिक रविदास, पप्पू रविदास, दीपक रविदास, प्रकाश रविदास, मुकेश रविदास, प्रभाकर रविदास, सुरेश कुमार भुइयां, विकास भुइयां, अजय भुइयां, आकाश कुमार यादव, विक्की सोनार, सुभाष यादव, दिलीप सिंह, बंशी साव, अजय साव, पार्वती देवी सहित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे पचास अप्रवासी मजदूरों के बीच राशन कीट दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *