Advertisement

गोपालपुर पहुंचे बीडीओ

घायलों के बीच दवा व् राशन का किया वितरण

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। प्रखंड विकास पदाधिकारी चास संजय कुमार शांडिल्य 13 जून को प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा कर आम तथा जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री तथा सूखा राशन का वितरण किया। इसी क्रम में बीडीओ शांडिल्य गोपालपुर गांव पहुंचे। जहां बीते माह यूपी में हुए दुर्घटना में घायलों के घर जाकर उनका हालचाल लिया तथा उन्हें जरूरत की दवाएं तथा राशन उपलब्ध कराया। साथ ही सभी ग्रामीणों को उन्हें विभिन्न माध्यमों से मिल रहे राशन तथा खाद्यान्न की जानकारियां भी ली।

यहां बीडीओ शांडिल्य ने ग्रामीणों से अपील की कि जो लोग राशन कार्ड की आहर्ता रखते हैं वही राशन कार्ड के माध्यम से राशन का उठाव करें। संपन्न लोग राशन कार्ड को समर्पित कर दें, ताकि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (COVID-19) के दौरान जरूरतमंद तथा गरीबों के बीच राशन पहुंचाया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *