Advertisement

बगोदर के माहुरी गांव के युवक का रिपोर्ट फिर आया पाॅजिटिव

अशोक सिंह/ बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के माहुरी गांव (Mahuri Village) के युवक जो कोरोना पाॅजिटिव (Coronavirus Positive) होने कारण उसका ईलाज रांची रिम्स (RIMS) मे चल रहा था। एक सप्ताह पूर्व उसका रिपोर्ट निगेटिव आ गया था। तब उसे अस्पताल प्रबंधन घर भेज दिया गया। जिसके बाद दुसरा रिपोर्ट उसका पुनः पाॅजिटिव आ गया। रिपोर्ट पाॅजिटिव आते ही प्रशासन मे हड़कंप मच गया। वही रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर कोरोना संक्रमित मरीज को स्वास्थ विभाग व प्रशासन ने गिरिडीह कोविड अस्पताल ले जाया गया। प्रशासन माहुरी गांव को सील कर धारा 144 लगा दिया है।साथ हीं वहां दण्डाधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है तथा माइक से प्रचार प्रसार कर लोगों को घरों मे रहने की अपील की गई।

बता दें कि उक्त युवक 13 मई को मुम्बई से लौटा था। उसका तबियत खराब था। वह पेट संबंधी बिमारी से ग्रसित था। जिसे ईलाज हेतु मेदांता अस्पताल रांची ले  गया था। जहां कोरोना जांच में उसका रिपोर्ट पाॅजिटिव आया था। जिसके बाद उसे रांची रिम्स ईलाज के लिए भेजा गया था। जहां उसका रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया था। उक्त युवक का दुसरा रिपोर्ट  पुनः पाॅजिटिव आया। माहुरी गांव को सील करने के लिए बगोदर सरिया एसडीओ रामकुमार मंडल, एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो, बीडीओ रवीन्द्र कुमार, सीओ एके ओझा, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या मे पुलिस बल व् प्रशासनिक महकमे के लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *