Advertisement

भाजपा की उपलब्धियों पर मंडल अध्यक्ष के द्वारा जागरूकता अभियान

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। मोदी सरकार 2.0 के कुशल नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के संगठन कौशल और पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं का संघर्ष समर्पण की अद्भुत शक्ति से प्रेरित शानदार एक वर्ष की शानदार उपलब्धि के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

मंडल अध्यक्ष के अनुसार यह वर्ष अनुकरणीय उपलब्धियों से परिपूर्ण नूतन राजनीति प्रयोग के रूप में वर्चुअल बैठक, वर्चुअल सम्मेलन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, पत्रक वितरण, कोविड-19 जागरूकता अभियान रूपी अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जनता जनार्दन की सेवा में 10 जून को मंडल स्तर पर गोमिया मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में तथा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विनोद पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद यादव, दीपक ठाकुर, उमेश ठाकुर, ओम वर्मा, संजय ठाकुर, अजय तिवारी, अंगद कुमार, टिंकू चौहान द्वारा गोमिया,खम्हरा, ससबेड़ा, पलिहारी गुरुडीह, स्वांग आदि स्थानों पर पत्रक वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *