Advertisement

बिजली की समस्या से अब मिलेगी मुक्ति

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। जरीडीह (Jaridih) प्रखंड के हद में खुटरी पंचायत सुंदरपुर गांव में गत 4 जून को झारखण्ड युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह इंटक सचिव कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के पहल पर कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग ने तत्काल 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया। सोशल डिस्टेंस का पालन कर विधिवत पूजा कर स्विच ऑन कर विद्युत प्रवाह चालू किया गया। कुछ दिन पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने बेरमो विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया व कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को आभार व्यक्त किया।

मौके पर जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, जिला महासचिव सनत कुमार मिश्रा, जिला महासचिव सुबोध कुमार मिश्रा, ओबीसी के प्रखंड अध्यक्ष रामविलास प्रजापति, पूर्व मुखिया सह प्रखंड उपाध्यक्ष राजू तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी विजयमल सिंह, सुरेश सिंह, विनोद महतो, देव नारायण ओझा, दिलीप महली (खुटरी पंचायत अध्यक्ष), राजेश सिंह, महेश शर्मा, आयुष माथुर, तारा लाल मांझी, राम मरांडी, जगरनाथ मांझी सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *