Advertisement

महामारी से रोकथाम को लेकर पूर्व विधायकों ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

  • मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए झारखंड राज्य पूर्व विधायक परिषद ने सौंपा 5 लाख 51 हज़ार का चेक

  • संकट की घड़ी में पूर्व विधायकों द्वारा की गई मदद काफी उपयोगी-हेमंत

एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को 4 जून को झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य पूर्व विधायक परिषद ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख 51 हज़ार रुपए का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए पूर्व विधायकों का आभार जताया और कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट की इस घड़ी में उनके द्वारा मिली सहायता राशि काफी उपयोगी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायकों का कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में साथ देने के लिए आगे आने की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य से विभिन्न संगठनों के साथ साथ आम लोग भी मदद के लिए अपने हाथ बढ़ा रहे हैं। इससे निश्चित तौर पर हम कोरोना पर जीत हासिल करने में कामयाब होंगे।

मौके पर पूर्व विधायकों ने कहा कि उन्होंने अपनी पेंशन की राशि से अंशदान देकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक सौंपा है। आने वाले दिनों में सभी पूर्व विधायकों से राशि संग्रहित कर कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए और सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपी जाएगी। इसके लिए सभी पूर्व विधायकों से संपर्क किया जा रहा है। पूर्व विधायकों ने भी हर मोर्चे पर कोरोना से लड़ाई में साथ देने के लिए आगे आने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड राज्य पूर्व विधायक परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ चम्पिया, महासचिव हेमंत प्रताप देहाती, उपाध्यक्ष रामजी लाल सारडा, सचिव केशव महतो कमलेश एवं सनातन मांझी मौजूद थेl

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *