Advertisement

पिता की आत्मा की शांति के लिए गरीबों की सहायता

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड युवा कांग्रेस (Jharkhand Yuva Congress) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं श्रमिक संगठन आरसीएमएस सीसीएल रीजनल कमिटी के सचिव सह इंटक के राष्ट्रीय सचिव कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप बाबु के निर्देश से जरीडीह प्रखंड के तांतरी दक्षिणी पंचायत में निःसहाय गरीबों के बीच अपने पिता के निधन पर राशन सामग्री का वितरण कराया गया।

ताकि दिवंगत विधायक स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह की आत्मा को शांति व् सुकून मिले। मौके पर जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल ,राजेश कुमार सिंह, तांतरी दक्षिणी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष मो.इकबाल अहमद, बुथ क्रमांक 273 के प्रविण कुमार, महेश शर्मा, आयुष माथुर, विनोद कुमार महतो, पंकज साव, सुधीर रजवार, संजय दिगार आदि का इस पुनित कार्य में सराहनीय सहयोग देखा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *