Advertisement

चास बीडीओ द्वारा सौ जरूरतमंदो के बीच राशन का वितरण

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) उपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर 2 जून को चास के बीडीओ संजय शांडिल्य ने बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र के गरीब तथा जरूरतमंद लोगों के बीच सुखा राशन का वितरण किया। यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी शांडिल्य ने बताया कि स्टील सिटी के झुग्गी-झोपड़ी तथा खटालों में कई जरूरतमंद तथा गरीब लोग लॉक डाउन के दौरान अपनी रोजगार से वंचित रहे हैं।

ऐसी स्थिति में उन्हें जिला प्रशासन के द्वारा लगातार सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के दिशा निर्देश पर ऐसे लोगों को हर दिन चिन्हित कर उन्हें सुखा राशन एवं अन्य राहत सामग्री प्रदान की जा रही है। ताकि महामारी के इस संकट में गरीब व जरूरतमंद लोगों को जिला प्रशासन की ओर से मदद मिल सके। दो जून को बोकारो के विभिन्न सेक्टर तथा सिटी सेंटर में लगभग 100 पैकेट सूखा राशन वितरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *