Advertisement

सूर्यी देवी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा वैश्विक महामारी में सराहनीय पहल

सन्तोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। सब्जी मंडी नई बाजार मुज़फ़्फ़रपुर (Muzaffarpur) में सब्जी विक्रेताओं के बीच 1 जून को सूर्यी देवी मेमोरियल ट्रस्ट (Suryi devi memorial trust) द्वारा युग सृजन, “खादी ग्रामोद्योग संघ” एवं “लायंस क्लब” के सहयोग से मास्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार, कानूनी सलाहकार संजीव कुमार, कलाकार संजीव सोनी,अरुण कुमार द्विवेदी, संजय कुमार पांडेय एवं युवा रंगकर्मी तथा सामाजिक कार्यकर्ता रवि कपूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जानकारी देते हुए ट्रस्ट के संस्थापक अनिल कुमार अनल ने सभी सहयोगी संस्थाओं सहित मददगार साथियों को कोटि कोटि साधुवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *