एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीते 26 जनवरी को असहाय जन संघर्ष समिति फुसरो की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जानकारी के अनुसार तिरंगा यात्रा की शुरुआत बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना के समीप स्थित शहीद निर्मल महतो चौक से की गयी, जो फुसरो बाजार होते करगली गेट स्थित महात्मा गांधी चौक तक पहुँची। गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।
बताया जाता है कि तिरंगा यात्रा के क्रम में पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश गूंजता रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व असहाय जन संघर्ष समिति महिला मोर्चा अध्यक्ष फुलेश्वरी कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों को अपनाने और समाज के कमजोर व असहाय वर्ग के अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में समिति के सदस्य, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे आयोजन में देशभक्ति और सामाजिक चेतना का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मजदूर नेता साधु बाउरी व कर्मा तुरी, समिति के प्रकाश कुमार, संतोष चन्द्रवंशी सहित सैकड़ो की संख्या मे महिला-पुरुष रहिवासी शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply