Advertisement

बेरमो कोयलांचल में देशप्रेम के जज्बे के साथ मना गणतंत्र दिवस

विधायक, पूर्व सांसद, बीएंडके, ढ़ोरी जीएम ने फहराया तिरंगा व् दी सलामी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में 26 जनवरी को जगह हर्ष, उल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जगह-जगह गणमान्य जनों ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने फुसरो स्थित अपने आवासीय कार्यालय, सीसीएल सीकेएस कार्यालय ढ़ोरी खास और मूर्ति मेमोरियल स्कूल करगली बाजार में झंडोत्तोलन किया। उन्होंने कई जगह झंडोत्तोलन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार काफी अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जो कहा वह करके दिखाया। देश में भाजपा के सिवा कोई विकल्प नहीं है। कहा कि रहिवासियों को स्वतंत्रता संग्राम के शहीद कुर्बानी को याद रखना चाहिए और देश हित के लिए कुछ जरूरी काम करना चाहिए। मौके पर मघुसूदन प्रसाद सिंह, भाई प्रमोद सिंह, नवल किशोर सिंह, दिनेश सिंह, विनय सिंह, कुलदीप चौहान, अशोक सिंह, भरत वर्मा आदि उपस्थित थे।

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह ने राकोमयू कार्यालय ढ़ोरी, राम रतन हाई स्कूल, पुराना वीडियो ऑफिस स्थित कांगेस कार्यालय, अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय फुसरो, अनपति देवी सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर सहित कई स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन करने के बाद विधायक ने कहा कि हम सबको राष्ट्र धर्म का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिकों के विरोध में कानून बना रही है। विशिष्ठता को प्राथमिकता दे रही है। मौके पर शिवनन्दन चौहान, राजेश्वर सिंह, हरेन्द्र सिंह, गणेश मल्लाह, उत्तम सिंह, साधु बाउरी, बैजनाथ सिंह, राजेश्वर सिंह, संतोष सिंह, परवेज अख्तर, रईस आलम आदि उपस्थित थे।

करगली स्थित सीसीएल बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय में जीएम एस के झा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। ढोरी जीएम रंजय सिंहा ने ढ़ोरी महाप्रबंधक कार्यालय एवं ढ़ोरी क्षेत्र के एरिया एकाउंटट कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। मौके पर एसओ माईनिंग मनोज कुमार पाठक, पीओ राजीव कुमार सिंह, एसओ एचआर कुमारी माला, प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह, एसओसी मनोज साह, श्रमिक नेता आर उनेश, कुंज बिहारी प्रसाद, अरुण कुमार आदि मौजूद थे। वहीं कथारा जीएम ग्राउंड में क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने तिरंगा फहराया, यहां क्षेत्रीय स्तर तथा परियोजना पदाधिकारी, प्रबंधक, महाप्रबंधक कार्यालय कर्मी, संवेदक अमित कुमार यादव, गोबिंद यादव आदि उपस्थित थे। मौके पर जीएम ने कार्यालय के समक्ष बने खनिक प्रतिमा तथा कॉमन शौचालय का उद्घाटन किया।

बेरमो थाना में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, फुसरो नगर परिषद के ईओ राजीव रंजन, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी ने झंडा को सलामी दी। नेताजी सुभाष सेवा संघ कार्यालय करगली बाजार में आसुतोष सिंह ने झंडोत्तोलन किया। फुसरो शास्त्री नगर स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल के सचिव महारुद्र नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इसमें मुख्य रूप से मनोज सिंह, सुरेश सिंह, निमाय सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। यूकोवयू कल्याणी शाखा कार्यालय में क्षेत्रीय सचिव भीम महतो और जितेन्द्र दूबे ने झंडोत्तोलन किया। सीसीएल ढ़ोरी के एमआरएस मे महाप्रबंधक ईएंडएम गौतम मोहंती ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर सिनियर मैनेजर तन्मय बनिक, मजदूर नेता आर उनेश, फोरमैन राजू भुखिया व अभिजीत दत्ता, निर्मल नायक, मोहनलाल, उस्मान गणी अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *