Advertisement

गणतंत्र दिवस पर तिरूपति संस्था कार्यालय में सचिव ने फहराया तिरंगा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीते 26 जनवरी को बोकारो के सेक्टर टू स्थित तिरूपति संस्था के कार्यालय में तिरंगा फहराया गया। झंडोत्तोलन संस्था के झारखंड प्रदेश सचिव संगीता तिवारी द्वारा किया गया।

जानकारी देते हुए तिरुपति संस्था के झारखंड निदेशक पी एन तिवारी 27 जनवरी को बताया कि। झंडा फहराने के दौरान बड़ी संख्या में रहिवासी बच्चे उपस्थित थे। बताया कि झंडोत्तोलन व् राष्ट्र गान के बाद यबा उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों द्वारा जेनरल नॉलेज, कविता पाठ, ड्राइंग कंपटीशन, क्विज, डांस, सौ मीटर दौड़ जैसे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन कर 30 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर संस्था के सचिव संगीता तिवारी ने कहा कि इस तरह का आयोजन कर महिलाओं एवं बच्चों को जागृत कर उनके भीतर छुपी प्रतिभा को निखारना तथा जागरूक करना ही हमारी संस्था का उद्देश्य है। मौके पर कोषाध्यक्ष सुनिता देवी सहित उषा देवी, सुनिता कुमारी, सरोज कुमारी, मंजु गुप्ता, पी एन तिवारी, तुलसी प्रसाद, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार पांडेय, जय कुमार, सुरेश केडिया, मनिष कुमार, गुड्डू चौहान, भोला कुमार, सुरेश बोथरा, राजकुमार राजा, आभा सिंहा आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *