विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया स्थित नेहरू ग्राउंड में 26 जनवरी को एकदिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद स्वांग स्थित नेहरू हाई स्कूल मैदान में आयोजित एक दिवसीय प्रदर्शनी फुटबॉल मैच में शामिल हुए। इस दौरान मैच के आयोजक अमित पासवान ने फूल माला, पुष्पगुच्छ एवं संविधान की पुस्तक भेंटकर मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने फुटबॉल को किक मारकर मैच की विधिवत शुरुआत की।
इस एक दिवसीय प्रदर्शनी फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड और बंगाल की महिला टीमें और बोकारो तथा धनबाद की पुरुष टीमों ने भाग लिया। मंत्री ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से न केवल युवाओं में खेल भावना का विकास होता है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने और आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच भी मिलता है।

कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व गुणों को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को साधुवाद दी। इस मैच में पुरुष वर्ग में बोकारो इस्पात की टीम विजय रही जबकि महिला वर्ग में झारखंड महिला की टीम विजय रही। मौके पर गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, चिकित्सा प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, धनंजय सिंह, विनोद पासवान, समाजसेवी नरेश मंडल, वार्ड सदस्य यासमीन परवीन, महिला नेत्री ललिता देवी सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply