रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक 26 जनवरी को जिला के हद में बाधडीह मध्य विद्यालय परिसर आयोजित की गई।
बैठक में प्रखंड क्षेत्र में तैनात बीआरपी/सीएआरपी/एसएस संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से संघ के वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक स्वरूप ठाकुर देव महतो को बोकारो जिला का संरक्षक मनोनीत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए उपस्थित सदस्यों ने कहा कि महतो के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और संघर्षशील नेतृत्व से संघ को नई मजबूती मिलेगी। उनके संरक्षण में संघ को जमीनी स्तर तक सशक्त करने के लिए पहले सभी प्रखंड कमिटियों का गठन किया जाएगा, जिसके उपरांत विधिवत रूप से जिला कमिटी का गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही बीआरपी/सीएआरपी/एसएस कर्मियों की समस्याओं का समाधान संभव है। बैठक में संघ के विस्तार, अनुशासन और भविष्य की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी सदस्यों ने नवनियुक्त जिला संरक्षक ठाकुर देव महतो को बधाई देते हुए संघ को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित सदस्य दीपक प्रसाद नायक, प्रेम कुमार भगत, सुकेश कुमार, अजय कुमार, कृष्ण किशोर, विनोद कुमार, अमरीश पोद्दार, आनंद प्रजापति, अनिल पांडेय, निरंजन कुमार, राजाराम महतो, अनीस अहमद फरीदी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, बासुदेव कुमार, सुरेश प्रसाद महतो एवं अन्य शामिल थे।
![]()













Leave a Reply