Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीगोविंद स्नेहलता सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में भव्य झंडोत्तोलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्र ध्वज विद्यालय के सचिव ज्ञानेश कुमार जायसवाल द्वारा फहराया गया। झंडोत्तोलन के साथ ही पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष तुलसीदास जायसवाल ने की। इस मौके पर सह सचिव राजेश रंजन जायसवाल, प्रधानाचार्य रजनी प्रकाश पांडेय, आचार्य कृष्ण किशोर जायसवाल, कैलाश चंद्र महतो, प्रकाश कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, आचार्या शोभा जायसवाल, रानी कुमारी, पूनम कुमारी, सावित्री वाला, ज्योत्सना प्रमाणिक सहित बड़ी संख्या में अतिथि अभिभावक गण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

झंडोत्तोलन के उपरांत नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। बच्चों के आत्मविश्वास और उत्साह ने यह संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ी राष्ट्र के प्रति जागरूक और कर्तव्यनिष्ठ है। इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

सचिव ज्ञानेश कुमार जायसवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान की शक्ति, लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। आज का यह आयोजन बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम है। सरस्वती शिशु मंदिर का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें संस्कारवान, राष्ट्रभक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाया जाए। नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम यह दर्शाते हैं कि हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में है। हम सभी का दायित्व है कि बच्चों को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *