Advertisement

श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, परिजनों को दिया ढांढ़स

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। झारखंड सरकार के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद तथा मद्य निषेध विभाग योगेंद्र प्रसाद पूर्व विधायक बबीता देवी के साथ 26 जनवरी को बोकारो जिला लव हद में कसमार प्रमुख नियोति डे के चाचा ससुर के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

मौके पर मंत्री ने कहा कि इस तरह की दुःखद घटनाएँ पूरे समाज को मर्माहत करती हैं। ऐसे समय में सभी को पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहना चाहिए। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

कहा कि कसमार प्रमुख के चाचा ससुर के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दु:ख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। दिवंगत आत्मा का जीवन सरल, सादगीपूर्ण और सामाजिक मूल्यों से परिपूर्ण रहा। ऐसे व्यक्तित्व का जाना परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। सरकार और जनप्रतिनिधि होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि हम पीड़ित परिवार को संबल दें और उनके हर सुख-दुख में सहभागी बनें। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *