Advertisement

उपायुक्त ने गोपनीय व् समाहरणालय परिसर में किया झंडोत्तोलन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। 77वें. गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने गोपनीय कार्यालय, समाहरणालय परिसर एवं रेड क्रास भवन में झंडोत्तोलन किया और तीरंगे को सलामी दी। मौके पर सभी वरीय अधिकारी/कर्मी आदि उपस्थित थे।

इस क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी हरविंदर सिंह ने झंडोत्तोलन किया। उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने अपने आवासीय परिसर में झंडोत्तोलन किया। अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने अपने कार्यालय परिसर, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा ने अपने गोपनीय कार्यालय परिसर व् अनुमंडल कार्यालय तथा बाजार समिति चास, एनडीसी प्रभाष दत्ता ने बोकारो परिसदन परिसर एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार ने सूचना भवन कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया।

वहीं, चिल्ड्रेन पार्क तेनुघाट में अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मकेश मछुवा ने झंडोत्तोलन किया। इसी तरह बोकारो जिला के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में बीडीओ/सीओ ने झंडोत्तोलन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *