राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड हजारी पंचायत के ग्राम गैरमजरूवा में सरस्वती पूजा के अवसर पर बसंत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके तहत रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृष्ण लीला, जैसी करनी वैसी भरनी नाटिका के साथ झारखंडी खोरठा एवं नागपुरी गीतों का ग्रुप डांस प्रस्तुत किए गए। मुख्य आकर्षण संध्या धूप नृत्य एवं रामायण पाठ की प्रस्तुति रही। जिसे रहिवासियों ने खूब सराहा। उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत होते देखकर उत्साह एवं गर्व का अनुभव किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में पीहू, चाहत, मिष्टी, आयुष, अयांश, देव, सनी, भूमि, सलोजा, दीपा, वैष्णवी, अनु प्रिया, ऋषिका, दिव्यांशी, सोनल, नंदनी, त्रिशा, वेद, ओम, डमरू, कल्पना, परी, श्री एवं भैरवी शामिल रहे।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डीवीसी बोकारो थर्मल के वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) मनीष चौधरी द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमारी कुसुम, कुमारी निकिता, कुमारी माही एवं कुमारी राखी का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का कुशल निर्देशन बद्री प्रसाद, मंच संचालन अभिषेक प्रजापति एवं कुमारी संजना प्रजापति द्वारा किया।
इस अवसर पर भारत प्रसाद, त्रिभुवन दास, शिबू प्रजापति, नरेश राम महतो, परमेश्वर प्रजापति, संतोष प्रजापति, सोमनाथ गंझू , छवि वाला, केशव राम, किशुन प्रजापति, कौशल प्रजापति, सुजीत प्रजापति, भीष्मा प्रजापति सहित सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply