अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से 25 जनवरी को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छपरा के श्रीभिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर नए युवा मतदाताओं को ईपिक का वितरण करते हुए दिव्यांग मतदाता एवं बुजुर्ग मतदाता को शाल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विगत बिहार विधानसभा आम चुनाव-2025 में कर्मठता के साथ निर्वाचन संबंधी कार्य करनेवाले सभी सुयोग्य निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, कुशल मास्टर ट्रेनरों, प्रत्येक विधानसभा से कुशल बीएलओ तथा निर्वाचन से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों के कर्मियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

उक्त अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले सरकारी विद्यालयों के छात्र – छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
![]()













Leave a Reply