Advertisement

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विधायक ने शिक्षक को किया सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बोकारो जिला के हद में बेरमो के शिक्षक बिनोद बिहारी विश्वकर्मा को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने बीते 23 जनवरी को अपने ढोरी स्टाफ क्वाटर स्थित आवास पर शिक्षक विश्वकर्मा को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि शिक्षक बिनोद बिहारी विश्वकर्मा बेरमो प्रखंड के हद में मध्य विद्यालय जरीडीह बस्ती में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने गत माह रांची में हुए राष्ट्रीय गणित सेमिनार में गणित विषय पर सीखने के नए आयाम गणित के साथ एवं जनवरी में हुए राष्ट्रीय सेमिनार में ड्रॉप्ड आउट समस्या एवं समाधान पर अपना डॉक्युमेंट्री प्रस्तुत कर बेरमो का नाम रोशन किया है।

हाल ही में उन्होंने जिला स्तर पर हुए टीएलएम मेला में बेरमो प्रखंड को द्वितीय स्थान पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन्हें जिला स्तर और राज्य स्तर पर कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विश्वकर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेरमो के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं में खुशी जाहिर की है। सभी ने विश्वकर्मा को बधाई एवं शुभकामना दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *